शनि के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए उपाय, ग्रंथों में अलग-अलग तरह से बताए गए हैं।
- शनि की महादशा, साढे़साती या ढैया के दौरान मांस एवं मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- शनिवार को श्रद्धा एवं विश्वास पूर्वक व्रत करें।
- लोहे की वस्तुएं दान करें।
- शनि स्तोत्र का पाठ व जप करें।
- शनि से संबंधित वस्तुएं (तेल, चमड़ा, तांबा, वस्त्र, लोहा, काले तिल आदि) दान में न लें।
- बड़े बूढ़ों का आशीर्वाद लें व उनकी सेवा करें।
- लोहे का बिना जोड़ वाला छल्ला दायें हाथ की बड़ी उंगली में पहनें।
- अपने चरित्र का विशेष ध्यान रखें।
- पैतृक संपत्तियों का विक्रय किसी भी कीमत पर न करें।
- शनिवार को न तो लोहा खरीदें और न हीं बेचें।
- शनिवार को भी सूर्य को अघ्र्य दें।
- यदि संभव हो तो काला कुत्ता पालें।
- धन की रक्षा के लिए एक नारियल काले कपड़े में लपेट कर तिजोरी में रखें।
- शनिवार को गुड़ में काले तिल के लड्डू बनाकर दान करें।
महामृत्युंजय का प्रभावशाली मंत्र- ॐ ह्रौं जूं सः। ॐ भूः भुवः स्वः। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। स्वः भुवः भूः ॐ। सः जूं ह्रौं ॐ ॥
No comments:
Post a Comment